पैरोल पर आए उम्रकैद कैदी की गांव कासन में गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

55 वर्षीय मृतक पहले से हत्या के मामले में काट रहा था सजा, पैरोल के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम

गुरुग्राम : 05 मई 2026 – सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर गुरुग्राम में दिनांक 30.04.2026 एक सूचना गांव कासन में सुंदर (उम्र-55 वर्ष) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 30.04.2026 की सुबह इसका पति गांव कासन में मोनी बाबा के चबूतरे पर अन्य व्यक्तियों के साथ बैठा था। जब यह अपने पति को बुलाने गई तो उसी समय रोहन व गुलशन देसी पिस्तौल व देसी कट्टा लेकर गली में आए तथा चबूतरे पर चढ़ गए तथा देसी पिस्तौल व देसी कट्टा से इसके पति पर गोली चलाई जिससे घायल होकर इसका पति नीचे गिर गया। जब इन्होंने शोर मचाया तो वहां पर कुछ अन्य व्यक्ति भी आ गए। जब इन्होंने इन दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने इन पर पिस्तौल तान दी तथा इसके बाद पिस्तौल व देसी कट्टा को वहीं पर फेंक कर भाग गए। ये इसके पति को अस्पताल लेकर गए जहां पर इसके पति को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 01 देसी कट्टा व 01 देसी पिस्तौल बरामद की गई।

अपराध शाखा सैक्टर-10 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में दिनांक 04.05.2026 को 02 आरोपियों को गांव कासन, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 1.गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश(उम्र-20 वर्ष) व 2.कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव कासन, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन गुरुग्राम में पानी सप्लाई के प्लांट में काम करता है। आरोपी कार्तिक ने बताया कि वर्ष 2018 में इसके पिता बहादुर की उपरोक्त मृतक व्यक्ति सुंदर ने हत्या कर दी थी जिसके चलते जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था तथा दिनांक 29.03.2026 को भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर गांव आया हुआ था जो आरोपी ने उपरोक्त हत्या की रंजिश रखते हुए अपने आरोपी दोस्त गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश के साथ मिलकर उपरोक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कार्तिक ने बताया कि उपरोक्त वारदात में प्रयोग अवैध हथियार यह उत्तर प्रदेश से लाया था जिससे वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों को आज दिनांक 05.05.2026 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा व पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर अभियोग में गहनता से पूछताछ की जाएगी।अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!