महंगाई पर सैलजा का हमला: गैस कीमतों में उछाल से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महंगी रसोई गैस से बढ़ेगा हर घर और कारोबार का खर्च, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 2 मई। कुमारी सैलजा ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश इस समय महंगाई की गंभीर मार झेल रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रही है।

सैलजा ने कहा कि रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हालिया भारी बढ़ोतरी के बाद महंगाई और तेज़ी से बढ़ने की आशंका है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस सिलेंडर महंगा होने से न सिर्फ घरेलू बजट बिगड़ेगा, बल्कि होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते के ठेले और छोटे कारोबारियों की लागत भी बढ़ेगी, जिससे खाने-पीने की वस्तुएं स्वतः महंगी हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में आम आदमी के लिए जीवनयापन और अधिक कठिन होता जा रहा है। सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस नीति या इच्छाशक्ति नजर नहीं आती।

सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि रसोई गैस की कीमतों में तुरंत राहत दी जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी नीति लागू की जाए।

2026 में लगातार बढ़ती गई कीमतें

सांसद ने बताया कि साल 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है।

  • जनवरी 2026: ₹111 की बढ़ोतरी
  • फरवरी 2026: ₹49.50 की बढ़ोतरी
  • मार्च 2026: ₹141.50 की बढ़ोतरी
  • अप्रैल 2026: लगभग ₹195 की बढ़ोतरी
  • मई 2026: ₹993 की भारी बढ़ोतरी

इस तरह वर्ष 2026 में अब तक कुल मिलाकर करीब ₹490 से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है

सैलजा ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर बाजार पर पड़ता है, जिससे खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बढ़ती हैं और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही है और इससे बचा नहीं जा सकता।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!