पीएफटीआई डायलॉग 2026: उद्योग–पुलिस सहयोग से मजबूत होगा गुरुग्राम का औद्योगिक माहौल- पुलिस कमिश्नर

गुरुग्राम में औद्योगिक शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) द्वारा “गुरुग्राम इंडस्ट्री–पुलिस डायलॉग 2026” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उद्योग जगत, पुलिस प्रशासन एवं श्रम विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई, जहां सभी औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को पटका पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान पीएफटीआई के मंच पर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए उन पर पुलिस ने दिया निस्तारण का आश्वाशन ।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव खुलकर रखे। मुख्य अतिथि विकास अरोड़ा ने सभी को आश्वस्त किया कि हर समस्या पर गंभीरता से काम किया जाएगा और पुलिस प्रशासन उद्योगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित संकड़ों उद्योगपतियों व विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम पुलिस का नागरिक सुविधाएं और औद्योगिक सुरक्षा पर पूर्ण रूप से फोकस रहा है।
इस अवसर पर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरंतर आधुनिक और जनहितकारी सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सहायता हेतु 112 हेल्पलाइन को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, वहीं साइबर अपराधों से निपटने के लिए विशेष साइबर सेल को मजबूत किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि महिला सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग यूनिट, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी, तथा ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जैसी सुविधाएं नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने में सहायक हैं।
औद्योगिक संगठनों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि “गुरुग्राम की औद्योगिक प्रगति, शांति और कानून व्यवस्था पर निर्भर करती है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि उद्योगों के साथ मिलकर एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है।
न्होंने यह भी आश्वासन दिया कि औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक सिंगल विंडो तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे उद्योगों को त्वरित और प्रभावी सहायता मिल सकेगी। इसके लिए डीसीपी वेस्ट करण गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है
पीएफटीआई के चेयरमेन दीपक मैनी ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम उद्योग और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन और उद्योग एक मंच पर आकर खुले रूप से संवाद करें।
पीएफटीआई के पैट्रन-इन-चीफ श्री बोधराज सीकरी ने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक शहर में कानून व्यवस्था और औद्योगिक शांति का विशेष महत्व है। उन्होंने इस पहल को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित एडिशनल लेबर कमिश्नर एनसीआर कुशल कटारिया ने कहा कि औद्योगिक शांति बनाए रखने में श्रम विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि श्रम विभाग उद्योगों और श्रमिकों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग करता रहेगा।
वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार एवं पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट आर. एल. शर्मा ने मंच संचालन करते हुए कहा कि संवाद ही हर समस्या का समाधान है, और यह मंच उसी दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
न्होंने आगे कहा, “उद्योग, पुलिस और श्रम विभाग के बीच समन्वय ही गुरुग्राम को एक आदर्श औद्योगिक शहर बना सकता है, और पीएफटीआई इस दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर पुलिस विभाग की और से गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा , डीसीपी वेस्ट कारण गोयल, डीसीपी मानेसर परवीना, एसीपी उद्योग विहार कुलदीप सिंह, एसीपी मानेसर , , सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार, मनोज कुमार, श्रम कल्याण अधिकारी नरेंद्र शर्मा, के अतिरिक्त चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक कोहली, उद्योग विहार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिमेष सक्सेना, हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन कपूर, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव एस के आहूजा, सीआईआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बापना, आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी, मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन जिंदल, यूनाइटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ चंदन मुंजाल, एमएसएमई चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, पायनियर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव कंवर सिंह जून, सोहना मेवात इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि संजय कुमार व पीएफटीआई की तरफ से संरक्षक हरीश घई, वाइस चेयरमैन डॉ एसपी अग्रवाल, महानिदेशक आर एल शर्मा एडवोकेट, जीआईए के पूर्व अध्यक्ष वीपी बजाज, पूर्व उपाध्यक्ष एन पी सिंह, अनिल जैन, मुनीश गुप्ता, रमनदीप सिंह, पीके गुप्ता, राकेश बत्रा, जगतपाल सिंह, आतिश अग्रवाल, प्रदीप मोदी, नरेश गुप्ता, आर एस यादव, जीपी गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अमन गुप्ता, विनोद पहिलजानी, राजेश सहजवानी, डीपी गौड़, राजेंद्र सैनी, संतराम शर्मा, अरुण सचदेव, अमित वर्मा, संजीव चोपड़ा, सीबी सिंह, एल एन छाबड़ा, अशोक अग्रवाल, कंवर सिंह जून, लक्ष्मण यादव, मनीष सिंहल,सुशांत कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








