हरियाणा विधान सभा की ओर से संसदीय समितियों पर विधायकों का प्रशिक्षण 30 अप्रैल को हरियाणा निवास में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 29 अप्रैल  – हरियाणा विधान सभा की ओर से 30 अप्रैल को विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में होने वाली इस कार्यशाला में प्रशिक्षण का विषय ‘संसदीय समितियां – सदस्यों की भूमिका’ रहेगा।

कार्यशाला का शुभारंभ हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे तथा इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा भी मौजूद रहेंगे। कार्यशाला में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, हिपा महानिदेशक मनोज यादव, लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव धीरज कुमार, प्राइड निदेशक राज कुमार, लोक सभा सचिवालय में निदेशक भारती संजीव टुटेजा विधायकों को कमेटी व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!