कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 कार बरामद

गुरुग्राम : 19 अप्रैल 2026 – दिनांक 18.04.2026 को थाना डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम में एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल की तरफ से शिकायत दी गई की दिनांक 18.04.2026 की सुबह मॉल के अंदर से एक कार आई तथा उसके चालक ने मॉल के एग्जिट गेट पर कार रोककर कार से बाहर हाथ निकाल कर हवाई फायर किया और भाग गया। जिसने ऐसा करके आमजन की जान को जोखिम में डाला है। शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनांक 18.04.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नवीन कुमार (उम्र-39 वर्ष) निवासी बास मोहल्ला घिटोरनी,दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मॉल में क्वीन क्लब से निकल कर आया था तथा इसके बाद इसने मॉल के गेट पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त आरोपों दिल्ली व गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है।
आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 कार बरामद की गई है।
आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।









