संकल्प पत्र में स्थानीय मुद्दों को दी जाएगी प्राथमिकता, हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करेगी भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने विपुल गोयल, वेदपाल एडवोकेट, सुरेंद्र पूनिया, कोमल सैनी, सुभाष चंद जैसे अनुभवी नेताओं को दी
प्रदेश अध्यक्ष ने अंबाला नगर निगम के कलस्टर इंचार्ज और वार्ड प्रभारी भी नियुक्त किए
चंडीगढ़, 17 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए पांच सदस्यीय राज्य संकल्प पत्र निर्माण समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समिति में मंत्री विपुल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पानीपत मेयर कोमल सैनी और स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद को शामिल किया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने निकाय चुनाव के लिए अंबाला नगर निगम के कलस्टर इंचार्ज और वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। मंडल दुर्गा नगर और बलदेव नगर के वार्ड 1 से 4 का हरपाल सिंह चीका को कलस्टर इंचार्ज नियुक्त किया है। वहीं अशोक दीवान, अमृत लाल जोशी, रविंदर सांगवान, नवदीप चावरिया, धर्मपाल शांडिल्य, सुरेश जागलान, कृष्ण शर्मा और ईश्म सिंह को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
अरविंद सैनी ने बताया कि मंडल अंबाला शहर और बलदेव नगर के वार्ड 5 से 8 का सतपाल जांबा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कलस्टर इंचार्ज नियुक्त किया है। वार्ड पांच का प्रभारी कृष्ण सिंगला और कपिल पांडेय को नियुक्त किया है। वार्ड 6 बलदेव नगर व अंबाला शहर का प्रभारी सुभाष चंदर और जयसिंह पाल को बनाया है। वार्ड 7 के प्रभारी की जिम्मेदारी गुरदयाल सुनहेड़ी और संजय सैनी को दी है। वार्ड 8 का प्रभारी अमनदीप विर्क और मेहर सिंह को बनाया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी बताया कि श्री बड़ौली ने मंडल अंबाला शहर/ बलदेव नगर के वार्ड 9 से 12 का निर्मल बैरागी को कलस्टर इंचार्ज नियुक्त किया है। शीश पाल जिंदल, हर्ष गोयल को वार्ड 9, मीना चौहान, ईलम सिंह को वार्ड 10 तथा सुरेंद्र गर्ग, गुरबख्श सिंह लाडी को वार्ड 11 और यशपाल ठाकुर व अमित खेड़ा को वार्ड 12 का प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री बड़ौली ने मंडल बलदेव नगर/बलाना, दुर्गा नगर मंडल के वार्ड 13 से 16 का सुभाष कलसाना को कलस्टर इंचार्ज नियुक्त किया है। वार्ड 13 बलदेव नगर /बलाना धर्मेंन्द सिंह व रमेश कश्यप को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया है। बलदेव नगर वार्ड 14 का प्रभारी दीपक सैनी और नंद लाल पांचाल को बनाया है। इसी तरह दुर्गा नगर वार्ड 15 का प्रभारी राजकुमार सैनी, रामपाल राणा को बनाया है। वार्ड 16 का अशोक भंडारी, रोशन बेदी को प्रभारी नियुक्त किया है।
अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल दुर्गा नगर के वार्ड 17 से 20 का कलस्टर इंचार्ज सुभाष हजवाना को नियुक्त किया है। दुर्गा नगर वार्ड 17 का प्रभारी सुशील मीणा, महम सिंह धीमान, वार्ड 18 दुर्गा नगर का प्रभारी कृष्ण गर्ग, सुनील गुप्ता, वार्ड 19 दुर्गा नगर का प्रभारी देवेंद्र पंचाल, वंदना गौरी तथा वार्ड 20 का प्रभारी जगदेव पाढा व प्रवीण प्रजापति को नियुक्त किया है।
*नायब सरकार का लक्ष्य जनता की सेवा और प्रदेश के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है : मोहन लाल बड़ौली*
प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती और संगठनात्मक क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और निश्चित रूप से विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव संकल्प समिति में अनुभवी और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेताओं को शामिल किया गया है, जो पार्टी के विजन को जनता के बीच ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समिति स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए घोषणापत्र तैयार करेगी, जिससे हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से संतुष्ट है, जिसका लाभ निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता से संपर्क स्थापित करें और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पारदर्शिता, विकास और सुशासन के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और प्रदेश के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार है जिसमें युवाओं को मैरिट पर नौकरियां मिल रही है और किसानों की सभी फसलों को सरकार एमएसपी पर खरीद रही है।
श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन पार्टी है और जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प लिए थे उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पूरा कर रही है।








