अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई: अपराधियों के अवैध निर्माण ध्वस्त”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम : 11 अप्रैल 2026 – जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों,अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर दिनांक 08.04.2026 को सैक्टर-37 स्थित जमीन पर अवैध रूप से मंडी लगाने,मीट मार्केट लगाने वालों की पहचान कर मशीनरी की सहायता से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी नंदकिशोर उर्फ लाला, मुकेश उर्फ कालिया व जगपाल उर्फ जग्गू (तीनों निवासी खांडसा) को चिन्हित किया गया। इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास ,लूट और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं, तथा ये कई बार जेल जा चुके हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि इन अपराधियों ने अवैध रूप से मंडी लगाकर, मीट मार्केट लगाकर कमजोर वर्गों का शोषण किया, उनसे किराया वसूला और उसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया।

यह कार्यवाही क्राइम यूनिट सैक्टर-40 द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

गुरुग्राम पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!