एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का दबदबा: 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 पदक जीते – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, 10 अप्रैल 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 10 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं, और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

मंगोलिया में हुए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला टीम ने टॉप किया। टीम ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 10 मेडल जीते। टीम की हर खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटी। मीनाक्षी (48kg), प्रीति (54kg), प्रिया (60kg) और अरुंधति (70kg) ने गोल्ड जीते।

भारतीय महिला टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने मेडल तालिका में टॉप पर अपना अभियान समाप्त किया है। भारत ने कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें से 4 गोल्ड हैं। भारत की बेटियों ने अलग-अलग कैटेगरी में ये कमाल किया और अपना दबदबा बनाया।

पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (48kg) और सचिन सिवाच (60kg) शुक्रवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे।

भारत की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया। मीनाक्षी ने 48 कि. ग्रा. की कैटेगरी में गोल्ड जीतकर इसकी शुरूआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान पर 5-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत के दबदबे की शुरूआत हुई और टीम इंडिया का हर सदस्य मेडल जीतकर ही वापस लौटा।

भारत ने जीते कई मेडल –
टीम इंडिया ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल 10 मेडल अपने नाम किए। इसमें 4 गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत ने इसी के साथ अपना दबदबा टूर्नामेंट में बनाए रखा। खास बात ये रही कि हर खिलाड़ी ने कोई न कोई मेडल अपने नाम किया।

मीनाक्षी ने की शुरूआत –
मीनाक्षी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की शुरूआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को एकतरफा मुकाबले में हराया और 5-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत के गोल्ड मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हुआ।

प्रिया ने किया कमाल –
प्रिया ने 60 किलोग्राम की कैटेरगी में कमाल किया। उन्होंने उत्तर कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को 3-0 से हराया। इसी के साथ गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया।

अरुंधति और प्रीति ने जीता गोल्ड –
अरुंधति ने 70 किलोग्राम की कैटेगरी में भारत के लिए गोल्ड जीता। उन्होंने कजाकिस्तान की बकित सेइडिश को 4-1 से हराया और भारत के लिए गोल्ड मेडल की संख्या में इजाफा किया। उनके अलावा प्रीति ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इसी के साथ भारत ने कुल 4 गोल्ड मेडल जीतकर चार्ट में पहले स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।

जैस्मीन ने जीता सिल्वर मेडल –
भारत ने अपने खाते में दो सिल्वर मेडल और जोड़े। जैस्मीन ने (57 किलोग्राम) ने शानदार प्रदर्शन के बाद उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि अल्फियान पठान (80+ किलोग्राम) ने भी अपने अंतिम मुकाबले के बाद रजत पदक जीता।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!