भारतीय महिला टीम 13 से 17 अप्रैल 2026 तक अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैच खेलेगी –
दिल्ली, 10 अप्रैल 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि आगामी अर्जेंटीना दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के घोषित 24 सदस्यीय दल में ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका और अनुभवी गोलकीपर सविता की वापसी की गई है।
डिफेंडर ज्योति और अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी मुमताज खान की भी वापसी हुई है, जिससे टीम के रक्षण और आक्रमण दोनों विभागों को मजबूती मिलेगी। भारतीय टीम 13 से 17 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैच खेलेगी।
यह दौरा इस साल होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले अहम तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह दौरा टीम संयोजन को परखने और खिलाडि़यों के विकल्प बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
यह दौरा हमारे लिए अधिक खिलाडि़यों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने और अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्हें परखने का अच्छा अवसर है। टीम के लिए वैकल्पिक खिलाडि़यों को तैयार करना हमारे लिए जरूरी है। इस तरह के अनुभव युवा खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर की हाकी की जरूरतों को समझने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह हमें विभिन्न संयोजनों को आजमाने का मौका भी देता है।
अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम –
गोलकीपर: सविता, बिछू देवी खारिबाम, डिफेंडर: निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, मनीषा चौहान, ललथंतलुआंगी, ज्योति, उदिता, मिडफील्डर: वैष्णवी विट्ठल फाल्के, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, दीपिका सोरेंग, रुतुजा दादासो पिसल, इशिका, फारवर्ड: बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेम्सियामी, मुमताज







