डीएचबीवीएन मेडिकल ऑफिसर का तबादला, डॉ. सौरभ दहिया का गुरुग्राम में स्थानांतरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ दहिया

गुरुग्राम, 9 अप्रैल 2026 । प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ दहिया का तबादला कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से डीएचबीवीएन सिटी हेल्थ सेंटर, हिसार से डीएचबीवीएन हेल्थ सेंटर, गुरुग्राम में स्थानांतरित किया गया है।

निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि अधीक्षण अभियंता प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण सार्वजनिक हित में रिक्त पद पर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी को वर्तमान पद से कार्यमुक्त माना जाएगा तथा नए स्थान पर जॉइनिंग के बाद ही उनका वेतन जारी किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि पदभार छोड़ने एवं ग्रहण करने की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी द्वारा स्वयं इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

आदेश के तहत मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ दहिया ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वे नियमित रूप से डीएचबीवीएन हेल्थ सेंटर गुरुग्राम की महरौली रोड स्थित डिस्पेंसरी पर निर्धारित समय सारणी अनुसार अपनी सेवाएं देंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!