फुर्सत के पल 3.0 : मंच पर फनकारों ने बिखेरी अपने हुनर की रोशनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलाग्राम सोसाइटी द्वारा संगीत, नृत्य, कविता व कहानी-वाचन से सजी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

गुरुग्राम, 28 मार्च। जिला प्रशासन व नगर निगम, गुरुग्राम द्वारा कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए गठित कलाग्राम संस्था की ओर बीती देर शाम “फुर्सत के पल 3.0” रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस इवेंट में संगीत, नृत्य, कविता और कहानी-वाचन का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। यह कार्यक्रम ओपन एम्फीथिएटर, सेक्टर 29, गुरुग्राम में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में गायन, कथक, कुचिपुड़ी, बॉलीवुड नृत्य, कविता और कहानी-वाचन जैसी विविध प्रस्तुतियाँ दर्शकों को दिखाई गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निदेशक शिखा गुप्ता ने एमसीजी, जिला प्रशासन एवं डीआईपीआरओ के सहयोग के लिए आभार जताया। इस इवेंट के आयोजन में समर्पित समिति सदस्य मोहन कांत और सीमा सेठ तथा सांस्कृतिक प्रबंधक आकांक्षा अंशु का विशेष योगदान रहा है।

गुरुग्राम शहर के कला प्रेमियों ने इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!