पर्व और त्योहार हमारे जीवन के पवित्र आधार : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने मां शाकंभरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी और श्रीराम नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी

चंडीगढ़, 26 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मां शाकंभरी मंदिर धाम (राजस्थान) में माता के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। श्री बड़ौली ने प्रदेशवासियों को श्री दुर्गा अष्टमी एवं श्री राम नवमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व हमारे लिए ऊर्जा के स्रोते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार हमारे जीवन के पवित्र आधार हैं, जो सनातन परंपरा, संस्कृति और आस्था को जीवित रखते हैं। ये केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामूहिक आनंद, सामाजिक एकता, पारिवारिक मिलन और आध्यात्मिक चेतना के अवसर हैं। ये पर्व हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं को जीवंत रखते हैं जो पीढ़ियों तक विरासत को पहुंचाते हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि नवरात्रि पर्व शरीर और मन को पुनर्जीवित करने वाली सकारात्मक ऊर्जा का एक शक्तिशाली स्रोत है। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व व्रत, साधना और सात्विक आहार के माध्यम से आत्म-शुद्धि, तनाव मुक्ति और मानसिक-शारीरिक शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आने वाले ये पर्व हमें अपनी संस्कृति, धर्म तथा सामाजिक परम्पराओं से जोड़े रखते हैं।

दुर्गा अष्टमी व श्री राम नवमी के इस पावन अवसर पर श्री बड़ौल ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समृद्धि, स्वास्थ्य और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए माता रानी से प्रार्थना की है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!