गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हरियाणा विधान सभा में देंगे प्राकृतिक खेती पर व्याख्यान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 17 मार्च –  हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदन को जानकारी दी कि बुधवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सदन को संबोधित करेंगे। आचार्य का यह व्याख्यान दोपहर 12:30 बजे होगा, जिसका विषय प्राकृतिक खेती रहेगा।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि पिछले माह 11 और 12 फरवरी को उनका गुजरात राज्य का भ्रमण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं फलदायी रहा। इस दौरान राज्य की विभिन्न विकासात्मक एवं सहकारिता संबंधी पहलों को निकट से देखने का अवसर मिला। इस दौरान उन्हें गुजरात विधान सभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी के साथ बनास सहकारी डेयरी का विस्तृत अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक खेती के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरे के दौरान विस अध्यक्ष कल्याण ने आचार्य को हरियाणा में सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा करने के लिए निमंत्रण भी दिया था। इसी निमंत्रण को स्वीकार करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बुधवार को हरियाणा विधान सभा के सदन को संबोधित करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!