वोट डालने के बाद वापस करनाल के लिए हुए रवाना
चंडीगढ़, 16 मार्च – विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण सोमवार सुबह अपनी माता जी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के उपरांत राज्य सभा चुनाव के लिए वोट डालने चंडीगढ़ पहुंचे। बता दें कि स्पीकर कल्याण की माता जी का तीन दिन पूर्व निधन हो गया था।
ल्याण सोमवार सुबह अपने पैतृक गांव कुटेल से अपनी माता जी की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ उन्हें गंगा में विसर्जित किया। उसके बाद वे हरिद्वार से चंडीगढ़ पहुंचे जहां वे पंजाब स्पीकर गेट के रास्ते विधान सभा परिसर में आए तथा सीधे राज्य सभा चुनाव के पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला। अपना वोट डालने के बाद विधान सभा अध्यक्ष वापस अपने घरौंडा, करनाल स्थित निवास स्थान के लिए रवाना हो गए।








