-कमलेश भारतीय

ईरान पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने युद्ध थोप दिया वजह उसके पास परमाणु बंब का जखीरा न रहे लेकिन बड़े खोमेनेई ने इसे नामंजूर कर लड़ाई मोल लेना चुना और उसमें शहीद हो गये। ये वही ट्रम्प महाश्य हैं जो पहले नोबेल विश्व शांति के पुरस्कार के लिए बड़े दावेदार बन रहे थे, अब युद्व छेड़कर पता नहीं कौन से नोबेल लेने की कोशिश में लग गये हैं।
ईरान अमेरिका युद्ध से कोई भी देश अछूता नहीं रहा, सबको अपनी लपेट में ले चुका है । हम भारतवासी भी इससे अछूते नहीं हैं। इसकी सीधीमार हमारी रसोई पर पड़ी है और रसोई गैस की दरें एकदम उछल गयी हैं। अब स्मृति ईरानी याद आ रही हैं, जिसने कांग्रेस राज में पांच रुपये रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने की बात कह डाली थी और यह भी लगता है कि स्मृति को शायद रसोई गैस पुरानी दरों पर ही मिल रही हो, तभी वे शांत बैठी हैं। इसके बावजूद रसोई गैस के लिए लम्बी कतारें लगने लगी हैं और इंतज़ार की घड़ियां बढ़ती जा रही हैं।
रान के नये चीफ खोमेनेई के बेटे मुज्तबा खोमेनेई ने ऐलान कर दिया है कि होर्मुज समुद्री मार्ग बंद रहेगा। यदि ऐसा ही होता है तो रसोई गैस व पेट्रोल की कीमतें आसमान आसानी , से छू लेंगीं। अब पेट्रोल पंपों पर भी कतारें लगने की आशंका बढ़ती जा रही है। सब जानते हैं कि युद्ध कभी कोई हल नही होता, फिर इस युद्ध को रोकने की कोशिशें होनी चाहिएं।
खैर! ईरान अमेरिका युद्ध और बढ़ती गर्मी के बीच हरियाणा के कांग्रेस विधायक मज़े में रहने वाले हैं, उन्हें हिमाचल की हसीन व शांत वादियों में भेजा जाना है। और कुछ कांग्रेसी तो और भी मज़े में रहेंगे जो अभय चौटाला जैसे कह रहे हैं कि क्रास वोटिंग कर सकते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को कांग्रेस विधायकों से ही खतरा है और किसी से नहीं। इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि भाजपा के दो प्रत्याशी हैं, वह फैसला कर ले कि किसे जिताना है, हमारा प्रत्याशी तो जीता हुआ है। वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने अपने विधायकों को वोट कैसे डालना है, इसकी रिहर्सल करवायेगी। पता है न किरण चौधरी ने अपने पर शक की सुई आने पर क्या कहा था कि हमें वोट डालना आता है सचमुच उन्हें वोट डालना ही नहीं, राज्यसभा जाना भी आता था! कुलदीप बिश्नोई को राज्यसभा जाने का खुल जा सिम सिम ट्रेड वर्ड मालूम नहीं पड़ा!
एक दिन और चुनाव का मज़ा लीजिए, इससे रसोई गैस की कतार आसानी से तय कर लोगे!








