एसीएस होम सुधीर राजपाल ने गुरुग्राम ट्रैफिक टावर का किया दौरा, यातायात व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवनिर्मित कंट्रोल रूम और TEC सेंटर का किया निरीक्षण, गुरुग्राम पुलिस की समस्याओं और ट्रैफिक समाधान पर हुआ मंथन

गुरुग्राम, 14 मार्च 2026। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल ने शनिवार को गुरुग्राम स्थित ट्रैफिक टावर का दौरा कर यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक टावर में अधिकारियों के साथ बैठक भी की और ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दौरे के दौरान उनके साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त पूर्व गौरव राजपुरोहित, पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश मोहन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सहायक पुलिस आयुक्त सदर अमित भाटिया (HPS), सहायक पुलिस आयुक्त साइबर प्रियांशु दीवान (HPS) समेत कई अधिकारी व कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।

ट्रैफिक टावर पहुंचने पर गुरुग्राम पुलिस की ओर से एसीएस होम सुधीर राजपाल को सम्मान सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने ट्रैफिक टावर में नवनिर्मित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और वहां संचालित ट्रैफिक मॉनिटरिंग व नियंत्रण व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के बाद उन्होंने बेसमेंट में स्थित TEC सेंटर (ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर) का भी दौरा किया। इसी केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान गुरुग्राम में बढ़ते यातायात दबाव, पुलिस कर्मियों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!