चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा लोक भवन चंडीगढ़ में राज्यपाल असीम कुमार घोष से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर राज्यपाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।








