सदन में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को दी विवाह की सालगिरह की बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 5 मार्च – हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को विवाह की 35वीं सालगिरह की बधाई दी। इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने मेज थपाथपाकर खुशी का इजहार किया।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस पर सदन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें इस बारे में विशेष ध्यान भी नहीं था, लेकिन कैबिनेट मंत्री ने इस विषय की ओर ध्यान दिलाया, इसके लिए उनका आभार। तदोपरांत बैठक की समाप्ति पर शाम 6 बजे अध्यक्ष के चैंबर में सभी सदस्यों की उपस्थिति में केक काटा गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!