हरियाणा विधानसभा में तीन टिप्पणियां कार्यवाही से हटाई गईं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान निर्मल सिंह और अशोक अरोड़ा के शब्द अध्यक्ष के आदेश से रिकॉर्ड से हटे

चंडीगढ़, 5 मार्च। हरियाणा विधानसभा में आज बजट अनुमानों पर चल रही चर्चा के दौरान विपक्षी विधायकों द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को अध्यक्ष के आदेश पर सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।

चर्चा के दौरान विधायक निर्मल सिंह ने दादुपर-नलवी नहर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था, “बड़ी ईमानदारी से मैं तारीफ करूँगा मनोहर लाल खट्टर जी की। मैं मिला उनसे, उन्होंने बड़े आराम से कहा, जरूरी तो है पर पैसे तो नहीं है।” अध्यक्ष के निर्देशानुसार इस टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया।

इसी चर्चा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को उठाते हुए निर्मल सिंह ने सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “लॉ एंड ऑर्डर में आप देश में नंबर वन हो निकम्मेपन में।” इस बयान को भी अध्यक्ष के आदेशानुसार रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

इसके अलावा बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान विधायक अशोक अरोड़ा द्वारा प्रयोग किया गया “लूट” शब्द भी अध्यक्ष के आदेश पर सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार अध्यक्ष के निर्देशानुसार इन सभी टिप्पणियों को आधिकारिक कार्यवाही का हिस्सा नहीं माना जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!