गुरुग्राम में समाधान शिविर बना जनसुनवाई का प्रभावी मंच, शिकायतों का त्वरित निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हर सोमवार और गुरुवार आयोजित

जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

गुरुग्राम, 2 मार्च – जिला प्रशासन द्वारा आमजन को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर अब नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में सोमवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिविर में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों के लिए अधिकारियों को तय समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

सुमित कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को वास्तविक और त्वरित राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सभी प्रकरणों को ईमानदारी, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निपटाएं।

इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विशाल, डीडीपीओ नवनीत कौर, एचएसवीपी के एसडीओ अजमेर, इंस्पेक्टर रविन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें