भारत सरकार का आदेश – “India या Indian” शब्द के अनधिकृत उपयोग पर लगाई रोक – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेल मंत्रालय भारत सरकार ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है –

दिल्ली/भिवानी, 2 मार्च 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने Differently Abled Cricket Council of India (DCCI) को आधिकारिक निर्देश जारी करते हुए अपने नाम एवं गतिविधियों में “India” अथवा “Indian” शब्द के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किये है।

भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्रालय ने तथाकथित “भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम” के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मंत्रालय की जांच में टीम का संचालन अनधिकृत एवं नियमों के विरुद्ध पाया गया।

संस्था कर्नाटक सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत होने के बावजूद पूरे देश में “भारतीय टीम” के नाम से गतिविधियां चला रही थी।

खेल मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार की निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत केवल वही नेशनल खेल फेडरेशन अपने नाम में “India” या “Indian” शब्द का प्रयोग कर सकते हैं जिन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल महासंघ (National Sports Federation) के रूप में मान्यता प्राप्त हो।

बिना मान्यता ‘India’ या ‘Indian’ नाम का उपयोग नहीं किया जा सकता –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज की शिकायत पर मंत्रालय के संज्ञान में आया कि Differently Abled Cricket Council of India (DCCI) बिना राष्ट्रीय खेल महासंघ की मान्यता के अपने संगठन के नाम में “India” शब्द का उपयोग कर रहा है, जो निर्धारित नियमों के अनुरूप सही नहीं है। मंत्रालय के संज्ञान में आया कि Differently Abled Cricket Council of India (DCCI) बिना सरकारी मान्यता के अपने नाम में “India” शब्द का उपयोग कर रहा है।

इस संबंध में मंत्रालय ने Differently Abled Cricket Council of India (DCCI) को निर्देशित किया है कि वह अपने नाम, प्रचार सामग्री तथा सभी आधिकारिक गतिविधियों में “India” या “Indian” शब्द का प्रयोग तुरंत बंद करे। अपने नाम एवं गतिविधियों में “India” या “Indian” शब्द का उपयोग तुरंत बंद करे।

आदेश पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों की अवहेलना किए जाने की स्थिति में संबंधित नियमों एवं लागू कानूनों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण व निर्णायक घटनाक्रम सामने आया है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने “भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम” के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं, जिसका संचालन डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव रविकांत चौहान द्वारा किया जा रहा था।

सरकारी स्तर पर प्राप्त जानकारी और शिकायतों की जांच के बाद यह पाया गया कि रविकांत चौहान द्वारा संचालित टीम अधिकृत नहीं है और इसका संचालन नियमों एवं अधिकार क्षेत्र के विपरीत किया जा रहा था।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने आगे बताया कि डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया नामक संस्था कर्नाटक सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत पंजीकृत है, जिसका कार्यक्षेत्र केवल कर्नाटक राज्य तक सीमित है, जबकि इसके बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के नाम से गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

इस संबंध में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के विरुद्ध पूर्व में भी कई बार चेतावनी और आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसके अतिरिक्त, रविकांत चौहान की मूल संस्था फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PCCAI) द्वारा भी उन्हें पद से बर्खास्त किया जा चुका है। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा भी स्पष्ट किया गया कि रविकांत चौहान अब संस्था के सदस्य नहीं रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री के शिकायत पोर्टल पर भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके परिणामस्वरूप खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि संबंधित टीम का संचालन अधिकृत नहीं है और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

राजस्थान के जीएसटी कमिश्नर कार्यालय द्वारा रविकांत चौहान द्वारा बनाए गए कथित फर्जी बिलों के संबंध में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभागीय स्तर पर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है तथा संबंधित वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पूर्व में की गई शिकायतों पर भी शीघ्र ही कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित प्रकरण में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

आगे क्या होगा –
अनधिकृत टीम की सभी राष्ट्रीय गतिविधियां बंद रहेंगी।
वित्तीय एवं प्रशासनिक मामलों की अलग-अलग एजेंसियों द्वारा जांच जारी है।
केवल सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थाएं ही राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग क्रिकेट संचालन कर सकेंगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें