दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनरत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी: लोकतंत्र पर हमला –  राव नरेंद्र सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 27 फरवरी 2026 – भारत एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान दिल्ली में सरकार की नीतियों के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से अपनी असहमति दर्ज करा रहे भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने तीव्र आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों पर सीधा आघात करार दिया है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस के ये कार्यकर्ता पूर्णतः संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किसानों, युवाओं एवं देश के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ताधारी सरकार असहमति की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के प्रतिकूल है।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, न कि कोई तानाशाही व्यवस्था। संविधान द्वारा प्रदत्त शांतिपूर्ण विरोध करने एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है। इन गिरफ्तारियों के माध्यम से सरकार न केवल युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है, बल्कि संविधान के मौलिक अधिकारों पर भी हमला बोल रही है। ऐसे कदम देश में सरकार के प्रति जनता के असंतोष को और अधिक बढ़ावा देंगे।”

राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट रहें तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अन्याय एवं दमन के विरुद्ध कभी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने सरकार के इस कृत्य को सरासर असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा, “सरकार कितने भी प्रयास कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे, न झुकेंगे। हम तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे तथा जनता की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गिरफ्तार किए गए युवा कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करें।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घटना राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा का विषय बनी हुई है तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष के इस वक्तव्य के दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, काजी निजामुद्दीन राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली सह प्रभारी , विनोद जाखड़ एनस्युआई राष्ट्रीय अध्यक्ष , पर्ल चौधरी हरियाणा महिला अध्यक्ष , अविनाश यादव एनस्युआई प्रदेश अध्यक्ष ,निशित कटारिया यूथ कांग्रेस अध्यक्ष , सिताराम लांबा , दीपक चोटी वाला ,कृष्ण राव राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर किसान कांग्रेस , वर्धन यादव गुरुग्राम जिला अध्यक्ष,सविता कुंडू पलवल महिला जिला अध्यक्ष , पूजा शर्मा गुरुग्राम महिला जिला कांग्रेस सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!