बड़ौली ने परिवार संग शिव आराधना व जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

मोहन लाल बड़ौली ने संत, यज्ञ सम्राट एवं महामंडलेश्वर स्वामी कालीदास जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया
चंडीगढ़, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सह परिवार गंगा स्नान किया। उन्होंने शिवलिंग पर विधि विधान से जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री बड़ौली ने भगवान शिव हरियाणा सहित पूरे देश में शांति, उन्नति और विकास का मार्ग प्रशस्त करने की प्रार्थना भी की।
मोहन लाल बड़ौली ने महायोगी संत, यज्ञ सम्राट एवं महामंडलेश्वर स्वामी कालीदास जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में सहपरिवार पावन आशीर्वाद प्राप्त भी किया।
श्री बड़ौली ने त्रिलोकीनाथ भगवान शिव की अनन्य भक्ति और साधना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देवों के देव महादेव एवं माता पार्वती की असीम कृपा से समस्त जनमानस के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रकाश फैले। भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और समस्त सृष्टि का मंगल हो।







