वीकेंड पर सरस मेले में जमकर हुई खरीदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिबानी कश्यप के गानों पर थिरके लोग

मनोरंजन के साथ फूड कोर्ट में लज़ीज़ व्यंजनों का लोगों ने उठाया लुत्फ

गुरुग्राम, 14 फरवरी 2026 – ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “सरस आजीविका मेला 2026” मेले में आज शिबानी कश्यप की गायिकी ने रंग भरने का काम किया। इस दौरान लोगों ने उनके गानों पर जमकर मनोरंजन का लुत्फ उठाया!
ज्ञात हो कि हर रोज सरस मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज शिबानी कश्यप को सुनने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिला! शिबानी कश्यप के ‘आ भी जा सोनिया…’ , …………, ….. गाने के गाते ही लोग थिरकने लगे और कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया। ज्ञात हो कि शिबानी कश्यप का खुद का एक तगड़ा फैन बेस है और लोग उनकी गायकी के फैन हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों की फरमाइश पर भी गायिका शिवानी कश्यप ने गाने गाए और लोगों ने खूब आनंद लिया।

वहीं, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सरस मेला विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देशभर के विभिन्न राज्यों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हस्तनिर्मित उत्पादों, पारंपरिक वस्त्रों, आभूषणों, हस्तशिल्प एवं ऑर्गेनिक उत्पादों के साथ मेले में भाग ले रही हैं। शिवरात्रि पर विशेष पूजा सामग्री, रुद्राक्ष माला, शिव प्रतिमाएं तथा पारंपरिक साज-सज्जा के सामान की स्टॉलों पर खास रौनक देखी जा रही है।

मध्यप्रदेश पवेलियन में स्टाल नंबर 229 की लड़कों बाई ने शिवजी और पार्वती की पीतल की ऐसी मूर्तियां बनाईं हैं जो लोगों का विशेषकर ध्यान आकर्षित कर रही हैं। लड़कों बाई बताती हैं कि ये मूर्तियां बनाना आसान काम नहीं है पहले पीतल को सांचे में डाला जाता है उसके बाद मूर्ति को बनने में 5 दिन का समय लगता है। उन्हें यह काम करते हुए आज 15 से 20 साल हो गए हैं।

इसके साथ ही, मेले के फूड कोर्ट में व्रत के विशेष व्यंजन, फलाहार, पारंपरिक मिठाइयां एवं क्षेत्रीय पकवान उपलब्ध हैं, जिनका आगंतुक भरपूर आनंद ले रहे हैं। परिवार सहित आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

सरस मेला केवल खरीदारी का मंच नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक बाजार का संगम लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।

शिवरात्रि स्पेशल में फूड कोर्ट की स्टाल नंबर 28 पर स्पेशल ठंडाई तैयार की जा रही है जिसे एनर्जी रिचार्ज ड्रिंक कहते हैं क्योंकि इसमें केसर, बादाम, पिस्ता, खसखस, शंखपुष्पी, काली मिर्च, सौंफ को दूध में डालकर बनाया जाता है। जिसे पीते ही दिमाग भी शांत होता है और शरीर में एनर्जी आती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!