पहले विकास में नंबर 1 हरियाणा आज क्राइम में नंबर 1 पर – दीपेन्द्र हुड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

·        भाजपा राज में प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बना नये-नये गैंग, अंडरएज शूटर तेजी से उभरे– दीपेन्द्र हुड्डा

·        हरियाणा के नौजवान बेरोजगारी से हताशा, हताशा से नशा और नशे से अपराध के चंगुल में फंस रहे, बेरोजगारी अपराध और नशे की जननी – दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़, 13 फरवरी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पहले हरियाणा विकास में नंबर 1 होता था अब क्राइम में नंबर 1 पर है। उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों को पछाड़ कर हरियाणा देश में क्राइम की नंबर 1 राजधानी बन गया है। हरियाणा की बीजेपी सरकार केवल भाषणबाजी कर रही हैं और तमाशा देख रही जबकि आम जनता में डर का माहौल है। पूरे प्रदेश में लोग अब कहने लगे हैं कि अब तो जिंदा रहने को ही विकास समझें और अपनी रक्षा स्वयं करें। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा आज गंभीर कानून-व्यवस्था संकट से गुजर रहा है। लगातार समाचार पत्रों और क्राइम रिपोर्ट्स में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हो रहे हैं कि राज्य में हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर नेटवर्क और अन्य संगठित अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक ताज़ा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विदेशों से ऑपरेट कर रहे लगभग 50 से अधिक बड़े गैंगस्टर हरियाणा के नामी-गिरामी लोगों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों से रंगदारी वसूलने सहित संगीन आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त हैं। यह तथ्य अपने आप में दर्शाता है कि राज्य में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। ये अपराधी फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका, कनाडा, यूरोप, खाड़ी देशों आदि से गैंग चला रहे हैं और फोन कॉल, धमकियाँ देना, हत्या जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा, अपराधियों का यह नेटवर्क यहाँ कम उम्र के शूटरों, सहयोगियों के जरिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के नौजवान बेरोजगारी से हताशा, हताशा से नशा और नशे से अपराध के चंगुल में फंस रहे हैं। बेरोजगारी अपराध और नशे की जननी है। हरियाणा में गाँव के गाँव नौजवानों से खाली हो चुके हैं। केंद्र सरकार की सामाजिक प्रगति रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। हरियाणा में जो युवा कभी उद्यमी बनते थे, आज उन्हें अपराधी बनाया जा रहा है। क्राइम रेट के हिसाब से हरियाणा यूपी, बिहार जैसे बड़े राज्यों से कहीं आगे निकल चुका है।

एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में रोज 3 से 4 हत्या, रेप की 5 वारदातें होती है। मर्डर रेट और रेप क्राईम में हरियाणा पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। यही रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश में हर रोज अपहरण के 10 मामले सामने आते हैं। भाजपा राज में प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। नये-नये गैंग, अंडरएज शूटर तेजी से उभर गये हैं। कब आपके ऊपर गोली चल जाए या फिरौती की कॉल आ जाए कोई भरोसा नहीं। अपराध का ये आलम है कि गुंडे-बदमाश बड़े कारोबारियों, विधायकों तक को धमकियां देकर फिरौती मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ रहे संगठित अपराध, गैंगस्टर संस्कृति और विदेशी नंबरों से आ रही रंगदारी (Extortion) कॉल के कारण धनाढ्य व्यापारी, प्रॉपर्टी डीलर और बड़े किसानों में दहशत का माहौल है। अब तो लोगों को फोन उठाने से भी डर लगता है। डरने का मुख्य कारण जान से मारने की धमकियां और भारी भरकम फिरौती की मांग है, जिससे राज्य में भय का माहौल बना है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने भी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में कहा है कि हरियाणा देश में सबसे उच्च अपराध दर वाला राज्य बन चुका है। यहाँ महिलाओं के खिलाफ अपराध और हत्या की घटनाएँ लगातार दर्ज की जा रही हैं। प्रदेश में आए दिन व्यापारियों को धमकी भरे फोन कॉल, गोलीबारी की घटनाएं और हत्या के प्रयास जैसी वारदातें हो रही हैं। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। अपराधी खुलेआम विदेशों से आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं, और सरकार का पूरा तंत्र पंगु साबित हो रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें