शुक्रवार को होगा सरस आजीविका मेला का औपचारिक उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उद्घाटन से पहले संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया मेले का निरीक्षण

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे मेले का उद्घाटन

गुरुग्राम! ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित “सरस आजीविका मेला गुरुग्राम 2026” का औपचारिक उद्घाटन 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को लेजर वैली पार्क सेक्टर-29 गुरुग्राम में किया जाएगा। यह मेला ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं, हस्तशिल्प कला और महिला स्वयं-सहायता समूहों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है।

इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

उद्घाटन से पहले गुरुवार को

आज मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की निदेशक डॉ. मौलिश्री, राष्टीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के सहायक निदेशक चिरंजी लाल कटारिया और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी जीतेन्द्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे!

मेला “लखपति दीदी” पहल के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनी ग्रामीण महिलाओं की प्रेरक कहानियों और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा। देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य उत्पाद, जैविक सामग्री और लोक संस्कृति की झलक यहां देखने को मिल रही है।

ज्ञात हो कि गुरुग्राम में आयोजित होने वाला यह मेला 10 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा जहां देश भर के 32 राज्यों से आई हुईं 900 से अधिक महिला उद्यमी (लखपति दीदियां) 450 से अधिक स्टालों पर अपनी उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री कर रहीं हैं!
“सरस आजीविका मेला” ग्रामीण हुनर, संस्कृति और महिला उद्यमिता का जीवंत उत्सव है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!