मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत दो स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सदर बाजार सब्जी मंडी में दुकानदारों को स्वच्छता का दिया संदेश

गुरुग्राम, 9 फरवरी। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सदर बाजार सब्जी मंडी में मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति प्रेरित करना था।

इस अवसर पर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, बुलंद आवाज़ वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव, वॉर्ड 27 के सह सफाई निरीक्षक अनुज तथा कुमारी पायल ने दुकानदारों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की तथा कचरा जलाने जैसी गतिविधियों से होने वाले वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए, ताकि वे प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएँ। इस आयोजन को सफल बनाने में निगम की स्वच्छता टीम और स्थानीय व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

गुड़गांव गाँव की संस्था में बच्चों को सिखाया गया कचरा प्रबंधन

इसी अभियान के अंतर्गत गुड़गांव गाँव स्थित इताशा संस्था में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम गुरुग्राम और यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, बुलंद आवाज़ वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव, यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली से मोहन रावत और श्रीमती अंजलि तथा वॉर्ड 36 के सह सफाई निरीक्षक राजू ने
बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और कचरा जलाने से फैलने वाले प्रदूषण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली की टीम ने बच्चों को गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सिखाया, जिससे वे घर और समुदाय स्तर पर कचरा प्रबंधन में योगदान दे सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम की स्वच्छता टीम, संस्था के प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह पहल शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!