गुरुग्राम में 09 से 11 फरवरी तक राज्य स्तरीय सीएम कप-2025 का आयोजन : डीसी अजय कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ, 38वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेताओं का होगा सम्मान

तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेशभर से 3600 खिलाड़ी और 500 नेशनल अवॉर्डी होंगे शामिल

गुरुग्राम, 07 फरवरी। डीसी अजय कुमार ने बताया कि गुरुग्राम में 09 से 11 फरवरी तक राज्य स्तरीय सीएम कप-2025 प्रतियोगिता एवं 38वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य खेल आयोजन का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में हरियाणा के सभी जिलों से लगभग 3600 खिलाड़ी तथा करीब 500 नेशनल अवॉर्डी खिलाड़ी भाग लेंगे।

खिलाड़ियों व अतिथियों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित

डीसी अजय कुमार ने बताया कि सीएम कप-2025 के सफल आयोजन को लेकर खेल स्थलों की तैयारियां, खिलाड़ियों एवं अतिथियों के ठहरने, खान-पान, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल गुरुग्राम बल्कि पूरे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

नेहरू स्टेडियम व ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होंगे अधिकांश मुकाबले

डीसी ने बताया कि सीएम कप-2025 के अंतर्गत गुरुग्राम में होने वाले अधिकांश मुकाबले नेहरू स्टेडियम एवं ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इन स्टेडियमों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन पलवल जिले में किया जाएगा।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का अवसर

डीसी अजय कुमार ने कहा कि सीएम कप-2025 जैसे आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलती है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस आयोजन का हिस्सा बनें और उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दें, ताकि युवा पीढ़ी खेलों के प्रति अधिक प्रेरित हो और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण विकसित हो सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!