7 फरवरी को सेक्टर 4 के 66 केवी सब-स्टेशन से प्रातः 10 से 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 6 फरवरी 2026 । दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 7 फरवरी 2026 को 66 केवी जीआईएस सब-स्टेशन, सेक्टर 4 के टी- 2 ट्रांसफॉर्मर में आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान 25/31.5 एमवीए, 66/11 केवी ट्रांसफॉर्मर-2 के ओएलटीसी ऑयल के डी-हाइड्रेशन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान न्यू कालोनी और सेक्टर 5 उपमंडल के 11 केवी मैजिक इंफो, दयानंद कॉलोनी, गुडगांव गांव, सेक्टर 4, सेक्टर 5 (प्रथम), सेक्टर 6, जिमखाना, दयाल मार्केट, दौलताबाद फ्लाईओवर, अर्बन एस्टेट, गोदरेज हैबिटेट आदि 11 फीडरों से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें