विकसित भारत के लिए बजट, लोगों तक विकास की लहर पहुंचेगीः मोहन लाल बड़ौली*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंफ्रा, कृषि और रोजगार पर फोकस वाला बजटः मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखा केंद्रीय बजट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट पेश करने पर पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का जताया आभार

सोनीपत/चंडीगढ़, 1 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत के भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाले बजट को कार्यकर्ताओं के साथ लाइव देखा और सुना। लाइव बजट सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार का यह बजट हरियाणा के विकास को नई गति देगा और आने वाले समय में इंफ्रा, कृषि और रोजगार पर बड़ा फोकस रहेगा। श्री बड़ौली ने कहा कि वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट में विकास का लाभ सभी समाज के लोगों तक पहुंचाने पर फोकस है। श्री बड़ौली ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले बजट की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का आभार जताया। बडौली ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेगा। यह युवा शक्ति बजट है। युवाओं की सोच और सपने बजट में शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बजट में आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा तथा निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत मजबूती मिलेगी। सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर बजट में दिया गया है। श्री बड़ौली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना ही बजट का मूल लक्ष्य है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश गए बजट ने हरियाणा के लिए विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि कुल बजट आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। यह पिछले साल से करीब 9 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगी और इंडस्ट्री तथा कृषि आधार विकास की रफ्तार को और रफ्तार मिलेगी।मोह

न लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय बजट में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा देने का ऐलान किया गया है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत पर बरकरार है। यह राशि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कें और अन्य इंफ्रा परियोजनाओं को गति देगी।

श्री बड़ौली ने कहा कि 12.2 लाख करोड़ का कैपेक्स पूरे देश में रेल, सड़क, आरआरटीएस (दिल्ली-गुड़गांव-फरीदाबाद जैसे कॉरिडोर), ईवी चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप ( विस्तार और अन्य प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले से चल रहे आईएमटी खरखोदा, मानेसर और अन्य क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे, जिससे रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे।  आरआईडीएफ और यूआईडीएफ में बढ़ोतरी से ग्रामीण और शहरी इंफ्रा को और मजबूती मिलेगी।

बजट में सेमिकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है। हरियाणा का इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत है। यह बजट नए निवेश, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी हब बनाने में मदद करेगा। एमएमएसई, स्टार्टअप और बायोफार्मा पर फोकस से राज्य के युवाओं को आकर्षक रोजगार मिलेंगे।भा

जपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फसल विविधीकरण, पानी संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर है। रेयर अर्थ मिनरल्स, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोफार्मा जैसे क्षेत्रों में नए प्लान से हरियाणा के किसानों और एग्री-इंडस्ट्री को फायदा होगा। राज्य की ’मेरा पानी-मेरी विरासत’ जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा।

श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार की यह सकारात्मक पहल है कि बजट में मेडिकल टूरिज्म, एआई, स्किल डेवलपमेंट, कार्बन कैप्चर और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है। महंगाई नियंत्रण, टैक्स सरलीकरण और मध्यम वर्ग को राहत से हरियाणा के नागरिकों को भी फायदा होगा। बायोफार्मा और लाइफ साइंसेज में 10,000 करोड़ के नए इनिशिएटिव राज्य के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करेंगे।

बजट की प्रशंसा करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह बजट विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने में हरियाणा को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। डबल इंजन सरकार की साझेदारी से राज्य में इंफ्रा, रोजगार, समृद्धि और युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी। केंद्र का यह बजट हरियाणा की प्रगति को और तेज करेगा तथा लोगों तक विकास की लहर पहुंचेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें