संस्कार युक्त शिक्षा ही हमारे चरित्र का निर्माण करती है और राष्ट्र को मजबूत करती है : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने करनाल में “भारतीय संस्कृति हमारी पहचान” विषय पर कहा – भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और हमारी विरासत है

चंडीगढ़, 30 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और हमारी विरासत है, इसकी रक्षा करना केवल कर्त्तव्य नहीं, हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों ने हमारी संस्कृति को नमन करते हुए इसे अपनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली शुक्रवार को करनाल स्थित श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में “भारतीय संस्कृति हमारी पहचान” विषय पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर भी उनके साथ मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा और संस्कृति को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य कर रही है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रेरणादायक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्री बड़ौली ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ही हमारे चरित्र का निर्माण करती है, राष्ट्र को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार मे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हो रही है। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र के भविष्य के निर्माता है और आने वाला भविष्य छात्रों पर निर्भर करता है।

श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। देश के युवा जितने सक्षम होंगे देश उतनी ही तेजी से प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सकारात्मक बदलाव संभव है, इसलिए समाज में गरीबी और असमानता को मिटाने के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हुए अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में कार्य करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र देश के लिए रोल मॉडल बने। छात्रों को प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। श्री बड़ौली ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति का सफर अध्यापकों के मार्ग दर्शन से संभव है, इसलिए छात्र लगन और मेहनत से अपने जीवन में आगे बढें, अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें