आयुष विभाग के योगाचार्य गीता सैनी और सोनू ने कराया प्रमाणासन, हस्तोतानासन और दण्डासन
सूर्य नमस्कार से पाचन तंत्र मजबूत और चिंता-तनाव होता है कम

गुरुग्राम, 20 जनवरी —रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र भौण्डसी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल, भापुसे के निर्देशानुसार, वीरेंद्र विज, भापुसे, पुलिस उप महानिरीक्षक आरटीसी, भौण्डसी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकगणों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। यह अभियान 12 जनवरी से स्वामी विवेकानन्द जयंती से शुरू हुआ और 12 फरवरी, महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती को समाप्त होगा।
आयुष विभाग गुरुग्राम की योगाचार्य गीता सैनी और सोनू ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणासन, हस्तोतानासन, हस्तपादासन, अश्वंसचालन आसन, दण्डासन, अष्टांग, मुजंगासन आदि के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम है, यह स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है और नियमित अभ्यास से चिंता व तनाव कम होता है।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह, हपुसे और मुख्य कवायद अधिकारी उपनि कृष्ण कुमार ने गीता सैनी और सोनू का पौधा भेंटकर स्वागत किया। उपनि अब्दुल जब्बार, पीएसआई विकम, उपनि महेश, सुनिल, प्रवीण कुमार, विनोद, अर्चना, नवीन, रणपाल, इन्दु, संगीता के साथ आउटडोर और इंडोर प्रशिक्षकगण तथा प्रथम वाहिनी, आईआरबी, भौण्डसी के पुलिसकर्मी भी अभ्यास में शामिल हुए।









