विश्व पुस्तक मेले में मनबीर सिंह आईपीएस की पुस्तक ‘राजाराम’ का विमोचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजाराम पर लिखी पुस्तक भारतीय इतिहास को नई दिशा देगी : सूर्य प्रकाश खत्री

नई दिल्ली, 15 जनवरी। विश्व पुस्तक मेले के ऑथर कॉर्नर पर मनबीर सिंह आईपीएस द्वारा लिखित पुस्तक ‘राजाराम’ का विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि तिमारपुर (दिल्ली) के विधायक सूर्य प्रकाश खत्री एवं विशिष्ट अतिथि सोनीपत से पधारे पद्मश्री सम्मानित डॉ. संतराम देशवाल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा कि राजाराम पर लिखी यह पुस्तक भविष्य में भारतीय इतिहास में नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि राजाराम ब्रज क्षेत्र के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने औरंगजेब के खिलाफ संगठित सेना खड़ी की और उसकी मानवता विरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनका योगदान इतिहास में समुचित स्थान पाने योग्य है।

विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति लंबे शोध और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने अब तक राजाराम जैसे वीर योद्धा पर बहुत कम लिखा है, जबकि ऐसे योद्धा के संघर्ष और बलिदान को सामने लाना अत्यंत आवश्यक था। डॉ. देशवाल ने कहा कि राजाराम ने मुगलों के विरुद्ध संगठित प्रतिरोध खड़ा किया और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

पुस्तक के लेखक मनबीर सिंह आईपीएस ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुस्तक भारतीय इतिहास के उस महान योद्धा के जीवन पर आधारित है, जिसे इतिहास के पन्नों में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि राजाराम जैसे वीर पुरुष के जीवन और संघर्ष को जनता के समक्ष लाना ही इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध वार्ताकार डॉ. सूर्यनाथ सिंह ने किया।
विमोचन समारोह में साहित्य, इतिहास एवं समाज से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें