हरियाणा में शीतकालीन अवकाश 17 जनवरी तक बढ़ा, 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़/पंचकूला, 15 जनवरी। हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य में जारी शीत लहर को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में प्रदेश के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से सभी विद्यालय पूर्ववत रूप से पुनः खुल जाएंगे। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड कक्षाओं के लिए विशेष व्यवस्था

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान CBSE, ICSE सहित अन्य बोर्डों के निर्धारित नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है।

यह आदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला द्वारा 15 जनवरी 2026 को जारी किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें