अंबाला–पंचकूला–सोनीपत नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला स्तरीय चुनाव समितियों का गठन, पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी कांग्रेस – राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़/पंचकूला। हरियाणा में वर्ष 2026 में प्रस्तावित अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरे दमखम, अनुशासन और स्पष्ट रणनीति के साथ लड़ेगी। जनता की समस्याओं को केंद्र में रखकर जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी ने जिला स्तरीय विशेष चुनाव समितियों का गठन किया है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गठित समितियां संगठनात्मक समन्वय, उम्मीदवार चयन, चुनावी रणनीति, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और चुनावी औपचारिकताओं को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे, स्पष्ट विकास एजेंडे और जनता के मुद्दों के बल पर नगर निगम चुनावों में विजय का परचम लहराएगी।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और अधिक सशक्त करेगी तथा समाज के हर वर्ग—युवा, महिला, किसान, मजदूर और व्यापारी—की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दमनकारी रवैये और जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनहित, समानता, सामाजिक न्याय और समग्र विकास की विचारधारा पर दृढ़ता से खड़ी है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर, अनुशासित ढंग से यह चुनाव लड़ेंगे और जनता के आशीर्वाद से जीत सुनिश्चित करेंगे।

जिला स्तरीय चुनाव समितियां

पंचकूला नगर निगम चुनाव समिति
  • राव नरेंद्र सिंह – प्रदेश अध्यक्ष
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा – नेता प्रतिपक्ष
  • वरुण चौधरी – सांसद
  • चंद्रमोहन – विधायक
  • संजय चौहान – जिला अध्यक्ष
अंबाला नगर निगम चुनाव समिति
  • राव नरेंद्र सिंह – प्रदेश अध्यक्ष
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा – नेता प्रतिपक्ष
  • वरुण चौधरी – सांसद
  • निर्मल सिंह – विधायक
  • चेतन चौहान – एआईसीसी सचिव
  • पवन अग्रवाल – जिला अध्यक्ष (शहरी)
  • परविंदर पाल सिंह – जिला अध्यक्ष (कैंट)
  • दुष्यंत चौहान – जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)
सोनीपत नगर निगम चुनाव समिति
  • राव नरेंद्र सिंह – प्रदेश अध्यक्ष
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा – नेता प्रतिपक्ष
  • सतपाल ब्रह्मचारी – सांसद
  • संजीव कुमार दहिया – जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)
  • कमल दीवान – जिला अध्यक्ष (शहरी)
  • सुरेंद्र पवार – पूर्व विधायक
  • जयवीर सिंह बाल्मीकि – पूर्व विधायक
  • जय भगवान अंतिल

प्रदेश कांग्रेस ने विश्वास जताया कि सभी नियुक्त सदस्य पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर नगर निगम चुनावों के इस संग्राम में उतरेगी और जनता के समर्थन से विजय की पताका फहराएगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें