एशियन ओलम्पिक गेम्स 2026 के शेड्यूल का ऐलान – क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स मे शामिल – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, 14 जनवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि जापान 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मुकाबले आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा। क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। टी-20 फॉर्मेट में होंगे मैच, 2023 में भारतीय मेंस-विमेंस टीम ने गोल्ड जीता था। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।

मेंस कैटेगरी में 10 टीमें हिस्सा लेंगी विमेंस क्रिकेट मैचेज 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और मेडल मैच 22 सितंबर 2026 को होंगे। विमेंस कैटेगरी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसके मैच क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे।

मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 13 अक्टूबर 2026 को मेडल फाइनल के साथ समाप्त होगा। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी और क्वार्टरफाइनल से पहले तीन दिन के प्रीलिमिनरी मैच खेले जाएंगे।

सभी मैच दिन में डबल हेडर होंगे। सुबह का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) शुरू होगा, जबकि दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा। क्रिकेट एशियाई खेलों में चौथी बार शामिल होगा। ग्वांगझू 2010 एशियाई खेलों में क्रिकेट सबसे पहली बार शामिल हुआ था। बाद में इंचियोन 2014 में इसकी वापसी हुई, हालांकि इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था। 2022 में हांगझोऊ चीन में हुए एशियन गेम्स का विजेता भारत था। 2026 में क्रिकेट चौथी बार इस गेम्स का हिस्सा होगा।

2018 हटाए जाने के बाद 2023 में क्रिकेट की वापसी इंचियोन 2014 के बाद एशियन गेम्स को जकार्ता 2018 में से हटा दिया गया था। इसके बाद हांगझोऊ ​​​​2022 में क्रिकेट की वापसी हुई और इस बार सभी मैचों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया।

भारत ने हांगझोऊ 2022 में मेंस और विमेंस दोनों में गोल्ड मेडल जीता। अफगानिस्तान और श्रीलंका ने मेंस और विमेंस में सिल्वर मेडल, जबकि बांग्लादेश ने दोनों में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2026 एशियाई खेलों के मैच ऐची में आयोजित किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक गेम्स 2028 में भी खेल जाएगा क्रिकेट –
क्रिकेट का खेल एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद 2028 में ओलिंपिक में वापसी करने वाला है। इससे पहले पेरिस 1900 में क्रिकेट सिर्फ एक ही बार खेला गया था। जब ग्रेट ब्रिटेन ने टेस्ट मैच में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

महिला क्रिकेट: सबसे पहले होगी शुरुआत –
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर 2026 से शुरू होगा। इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। भारत इस प्रतियोगिता में डिफेंडिंग गोल्ड मेडलिस्ट के तौर पर उतरेगा, जिसने 2023 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

महिला क्रिकेट शेड्यूल: –
17 सितंबर: क्वार्टरफाइनल 1 और 2
18 सितंबर: क्वार्टरफाइनल 3 और 4
20 सितंबर: सेमीफाइनल 1 और 2
22 सितंबर: कांस्य पदक मुकाबला और गोल्ड मेडल फाइनल

पुरुष क्रिकेट: 10 टीमों के बीच होगी जंग –
पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें 10 टीमें पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट में पहले प्रीलिमिनरी राउंड खेला जाएगा, ताकि निचली रैंक की टीमें नॉकआउट चरण में जगह बना सकें। पिछले संस्करण के सीडिंग पैटर्न के अनुसार, टॉप-4 रैंकिंग वाली टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि शेष 6 टीमें बाकी चार स्थानों के लिए प्रीलिमिनरी राउंड खेलेंगी। पुरुषों के मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

भारत का दबदबा और 2026 की चुनौती –
हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल और बांग्लादेश को हराया था। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था और ICC रैंकिंग के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक दिया गया। एशियन गेम्स 2026 टीमों को मैदान पर हिसाब चुकता करने का एक और मौका देगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!