“सूर्य नमस्कार अभियान से हर आयुष औषधालय बना स्वास्थ्य जागरूकता का केंद्र”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग की संयुक्त पहल से योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

गुरुग्राम, 14 जनवरी। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी आयुष औषधालयों में “सूर्य नमस्कार अभियान” का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य योग, विशेषकर सूर्य नमस्कार के माध्यम से आमजन को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अभियान के तहत प्रत्येक आयुष औषधालय में सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास करवाया गया। साथ ही औषधालयों में आने वाले रोगियों एवं आगंतुकों को सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित सूर्य नमस्कार से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, तनाव कम होता है, पाचन तंत्र सुदृढ़ बनता है तथा संपूर्ण स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आता है।

इस अवसर पर आयुष विभाग की अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि “स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। सूर्य नमस्कार अभियान इसी दिशा में एक सार्थक पहल है, जिसके माध्यम से हर आयुष औषधालय से स्वास्थ्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।”

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!