जहांगीरपुरी में सुरताज फाउंडेशन ने वंचित बच्चों संग मनाया लोहड़ी पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मल्लखंब अकादमी में कंबल वितरण के साथ खुशियों की साझा पहल

नई दिल्ली। सुरताज फाउंडेशन द्वारा जहांगीरपुरी स्थित मल्लखंब अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे वंचित बच्चों के साथ लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ पारंपरिक रूप से पर्व की खुशियाँ साझा की गईं तथा कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुरताज फाउंडेशन की संस्थापक सुश्री नरिंदर कौर ने कहा कि “सुरताज का विश्वास है कि खुशियाँ बाँटने और बच्चों के साथ प्रेम व अपनत्व साझा करने से ही सच्चा सुख प्राप्त होता है। ऐसे छोटे-छोटे मानवीय प्रयास हमें गहरी आंतरिक शांति और सामाजिक संतोष प्रदान करते हैं।”

लोहड़ी उत्सव के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाते हुए मल्लखंब अकादमी के बच्चों ने योग एवं मल्लखंब से जुड़े आसनों का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक सशक्तिकरण का सशक्त संदेश उपस्थितजनों तक पहुँचाया।

यह आयोजन समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार और समावेशी विकास की दिशा में सुरताज फाउंडेशन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फाउंडेशन ऐसे आयोजनों के माध्यम से वंचित बच्चों के जीवन में सम्मान, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सतत प्रयासरत है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!