– निशित कटारिया का ऐलान-युवाओं के हक के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी युवा कांग्रेस
पलवल। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को पलवल में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर मनरेगा बचाओ अभियान को पूरी ताकत के साथ चलाने, ग्रामीण मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के रोजगार अधिकारों की रक्षा करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि संगठन का लक्ष्य हर जिले, ब्लॉक और गांव तक युवाओं की आवाज को पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे युवाओं और मजदूरों के बीच जाकर सरकार की नीतियों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाएं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और नए युवाओं को आंदोलन से जोड़ने की रणनीति भी तय की गई। निशित कटारिया ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में रोजगार के अवसर लगातार घटे हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि एचपीएससी के माध्यम से होने वाली भर्तियों में अनियमितताओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। निशित कटारिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने और युवाओं के हित में आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्य तोर पर मौजूद रहे प्रियंका चंदेलिया मुकुल देसवाल शिवम् गर्ग मनीष भारद्वाज नमन गोसाईन चमन पिंटू देसवाल









