नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भाजपा की युवा शक्ति, जेसीबी और ड्रोन से बरसाए फूल, जय जयकार के नारों से गूंजा एनएच-48

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे को हरियाणा भाजपा ने बनाया ऐतिहासिक*

*-भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत को यादगार बनाने में निभाई अहम भूमिका*

चंडीगढ़,    12 जनवरी। पहली बार हरियाणा पहुंचे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में सोमवार को भाजपा की युवा शक्ति उमड़ पड़ी। नितिन नबीन ने भी युवाओं का मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। युवा कार्यकर्ता जहां नितिन नबीन के जयकारें लगा रहे थे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली खुद भाजपा का झंडा लेकर नितिन नबीन के बगल में खड़े थे।

गुरुग्राम में प्रवेश करते हुए एम्बियंस मॉल के पास एक खुली गाड़ी में नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या चढ़े, वैसे ही युवाओं ने उनके उपर चार जेसीबी से फूल बरसाएं। फूल बरसाने में युवाओं में होड़ लगी थी। कुछ युवा अपने-अपने ड्रोन उड़ाकर चारों नेताओं पर गुलाब की पंखूडियां बखेर रहे थे।

सैंकड़ों मोटरसाइकिल नितिन नबीन के काफिले की अगुवाई कर रही थी। पहली बार हरियाणा की धरती पर कदम रखने वाले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने युवाओं नेताओं की भीड़ की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किए गए इस स्वागत से मैं अभिभूत हूं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस स्वागत के लिए कई किलोमीटर तक भव्य तैयारियां की गई थी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर दिल्ली बॉर्डर से लेकर सिगनेचर टावर स्थित भाजपा कार्यालय तक के रास्ते को भाजपा के झंडों से सजाया गया था।

रंग-बिरंगे फूलों से सजी गाड़ी में सवार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रास्तेभर हाथ हिलाते हुए लोगों व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते रहे। भगवा पगड़ियां पहने युवाओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से आसमान गुंजायमान रहा।

स्वागत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया है सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। 

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें