30वीं गुरुग्राम जिला वेटरन्स ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

35 से 70 आयु वर्ग तक खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

विजय बेहड़ा ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर बनाया रिकॉर्ड

गुरुग्राम, 12 जनवरी-गुरुग्राम जिला बैडमिंटन संघ द्वारा 10 व 11 जनवरी 2026 को आयोजित 30वीं गुरुग्राम जिला वेटरन्स ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025–26 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम मानेसर आयुक्त प्रदीप मलिक ने किया, जबकि समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ की ओर से यह घोषणा की गई कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण व रजत तथा राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

35+ वर्ग में पुरुष एकल में विजय बेहड़ा विजेता और अमृत भंडारी उपविजेता रहे। पुरुष युगल में सुजीत–राहुल तथा मिश्रित युगल में निधि–विजय ने खिताब जीता। महिला एकल में मेघा जैन विजेता रहीं।

40+ वर्ग में पुरुष एकल में सरबजीत सिंह, महिला एकल में नीतू कुमारी, पुरुष युगल में विजय–वीरेंद्र, महिला युगल में निधि–पूनम तथा मिश्रित युगल में गीतांजलि–विक्रम विजेता रहे।

45+ वर्ग में पुरुष एकल का खिताब अंकुर चड्ढा ने जीता। पुरुष युगल में अजय–बलप्रीत, महिला एकल में गुंजन चौधरी और मिश्रित युगल में पुष्पा–गौरव विजेता बने।

50+ वर्ग में पुरुष एकल में सतीश कुमार राघव, पुरुष युगल में नितिन–मनीष, महिला एकल में मीनू कक्कड़ तथा मिश्रित युगल में सीमा–रमेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

55+ वर्ग में पुरुष एकल में संजय शर्मा, पुरुष युगल में नरेंद्र–साजी, महिला एकल में निशी अग्रवाल और मिश्रित युगल में अलका–नरेंद्र विजेता रहे।

60+ वर्ग में पुरुष एकल में संजय नागी, पुरुष युगल में कमल शर्मा–सौमेन साहा और महिला एकल में सविता गर्ग ने खिताब जीता।

65+ वर्ग में पुरुष एकल में अमन जाखड़, पुरुष युगल में एस. के. जाटराना–महेश कुमार, महिला एकल में मधु यादव तथा मिश्रित युगल में प्रमोद खन्ना–मधु यादव विजेता रहे।

70+ वर्ग में पुरुष एकल में प्रमोद खन्ना, पुरुष युगल में प्रमोद खन्ना–केशव, महिला एकल में मोहिनी कुमार और मिश्रित युगल में केशव–मोहिनी कुमार ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता की खास उपलब्धि यह रही कि विजय बेहड़ा ने लगातार तीसरे वर्ष खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें