कोर्ट केस के कारण 9 महीने की देरी हुई – 91 मैच खेले जाएंगे –

दिल्ली, 7 जनवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत का फुटबॉल फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (ISL) अब 14 फरवरी 2026 से खेला जाएगा। कोर्ट केस के कारण टूर्नामेंट शुरू नहीं हो पा रहा था, लेकिन आज सरकार और AIFF ने टूर्नामेंट की 14 टीमों के साथ मिलकर फैसला किया कि फुटबॉल लीग फिर से शुरू की जाएगी।
पिछले कुछ समय से भारतीय फुटबॉल को लेकर अदालत में चल रहे विवाद के कारण आईएसएल के आयोजन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी जिस पर अब विराम लग गया।
9 महीने बाद शुरू हो पाएगा ISL –
पिछले साल दिसंबर में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और रिलायंस फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL) के बीच ISL का मास्टर राइट्स एग्रीमेंट खत्म हो गया था। जिस कारण टूर्नामेंट शुरू नहीं हो पाया।

AIFF और FSDL में एग्रीमेंट बढ़ाने की चर्चा हुई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। जिस कारण FSDL ने टूर्नामेंट शुरू ही नहीं होने दिया। AIFF ने कमर्शियल राइट्स बेचने के लिए टेंडर जारी किया, लेकिन किसी भी पार्टी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया। कंपनियों का कहना था कि AIFF ने राइट्स खरीदने के लिए जरूरत से ज्यादा बेस प्राइस रख दिया।
टीमों ने प्रैक्टिस भी बंद कर दी AIFF और FSDL के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति को देखते हुए ISL की टीमों ने प्रैक्टिस प्रोग्राम बंद कर दिए। टूर्नामेंट के भविष्य पर संकट को देखते हुए स्पॉन्सर ने भी अपने हाथ खींचने शुरू कर दिए।
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि टूर्नामेंट में 14 टीमों के बीच 91 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 होम और अवे मैच खेलेगी। ISL के साथ ही I-लीग भी चलेगी। जिसमें 11 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे।
I-लीग के डिविजन-1 और डिविजन-2 में 5 जोन की 40 टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान इंडियन विमेंस लीग भी 2 डिविजन को मिलाकर खेली जाएगी। ISL के लिए AIFF 10.30 करोड़ रुपए (40%) का फंड लगाएगा, जबकि बाकी पैसा खेल मंत्रालय के एनुअल कैलेंडर फॉर ट्रैनिंग एंड कॉम्पिटिशन (ACTC) से लगाया जाएगा। वहीं 3.20 करोड़ रुपए I-लीग और IWL के लिए रहेंगे, जो AIFF ही देगा।







