हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के खिलाड़ियों ने देहरादून में लहराया परचम :

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

13 मेडल जीतकर हरियाणा ने जीता तीसरा स्थान

इंडिया शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन 2025 में हरियाणा ने मनवाया लोहा

नारनौद! हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक देहरादून में आयोजित इंडिया शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन 2025 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा ने मेडल जीतकर हासिल किया हिंदुस्तान में तीसरा स्थान। इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों ने भाग लिया जिसमें महाराष्ट्र अंक तालिका में पहले स्थान पर, तेलंगाना दूसरे स्थान पर और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र लोहान व भारतीय टीम के मैनेजर एवं महासचिव हरियाणा आइस स्केटिंग संघ दीपक कोहाड़ ने बताया कि आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमिताभ शर्मा जी, महासचिव जगराज सिंह साहनी जी एवं मुख्य अतिथि आईपीएस अमित सिन्हा जी खेल निदेशक उत्तराखंड सरकार की अगवाई में आरंभ हुई इंडिया ओपन शॉट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन 2025 प्रतियोगिता मैं हरियाणा का प्रत्येक दिन मेडल जीतने का सिलसिला जारी रहा।

अंतिम दिन हरियाणा ने एक के बाद एक आठ मेडल जीते। साथ ही हरियाणा ने रिकॉर्ड चार स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और पाँच कांस्य पदक जीतकर रिकार्ड बनाते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। यह हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंग देहरादून पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। एकमात्र एक स्वर्ण पदक से तीसरे स्थान पर रहा हरियाणा। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र लोहान जी, श्रीमती रश्मि चौकसे राय जी व महासचिव दीपक कोहाड़ जी ने सभी खिलाड़ियों को कोचों को और जिलाधिकारीयों को बधाई और शुभकामनाएं दी और साथ ही इस जीत का श्रेय हरियाणा टीम की कोच एशियन खिलाड़ी रैना कुकरेजा व टीम मैनेजर पंकज चौधरी को दिया।

इन खिलाड़ियों ने जीते प्रतियोगिता में पदक :-

पुरुष अंडर 17 आयुवर्ग में जय यादव ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर देहरादून के रिंक पर अपना इतिहास बनाया, महिला अंडर 13 आयुवर्ग में परीषा ने एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक व एक कांस्य पदक, महिला सीनियर आयुवर्ग में स्तुति धाँधनिया ने तीन रजत पदक, पुरुष सीनियर आयुवर्ग में सचिन ने दो कांस्य पदक है व पुरुष अंडर 19 आयुवर्ग में आरव सिंगल ने दो कांस्य पदक जीतकर हरियाणा को तीसरा स्थान दिलाया ।

20 राज्यों के 300 से अधिक आइस स्केटर्स ने लिया था हिस्सा:-

इंडिया शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन 2025 प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, चंडीगढ़ सहित कुल 20 राज्यों कि टीमों के 300 से अधिक आइस स्केटर्स ने हिस्सा लिया था।

इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों में हुआ था कड़ा मुकाबला:-

इंडिया शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन 2025 प्रतियोगिता में अंडर 9 से 11, 11 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 आयु वर्ग व सीनियर आयु वर्ग में 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आइस स्केटर्स के मध्य कड़े मुकाबले हुए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें