वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा का वार्षिक उत्सव 10 मार्च 2026 को, तैयारियों का हुआ आग़ाज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब केसरी की चेयरपर्सन किरण चोपड़ा शर्मा से सौहार्दपूर्ण मुलाकात में हुआ निर्णय

गुरुग्राम, 5 जनवरी 2026। सोमवार को वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा के पदाधिकारियों ने क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर जी के नेतृत्व में पंजाब केसरी कार्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में को-हेड एवं मंच संचालक श्री डी.एन. कवातरा, अधिवक्ता श्रीमती पूनम भटनागर तथा पदाधिकारी श्री सुधीर सेवक शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब केसरी की डायरेक्टर एवं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा शर्मा जी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात हुई, जिसमें वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा के वार्षिक उत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में यह सहमति बनी कि क्लब का वार्षिक उत्सव शनिवार, 10 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा (प्रो-फॉर्मा) पर भी चर्चा हुई तथा बताया गया कि इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

श्रीमती किरण चोपड़ा शर्मा जी ने कार्यक्रम की भव्य तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया और आयोजन की तैयारियाँ 20 फरवरी 2026 के आसपास प्रारंभ करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष ज़ोर दिया।

क्लब के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें