दिल्ली, 5 जनवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भारत देश तैयार है। भारत पूरी मजबूती के साथ 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। वाराणसी में शुरू हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह से ऑनलाइन जुड़ते हुए प्रधानमंत्री ने खेलों के क्षेत्र में बीते साढ़े 11 वर्षों में हुए बड़े बदलावों को रेखांकित किया।
खेलों में भारत की बढ़ती ताकत –
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने 20 से अधिक बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की है। इनमें फीफा अंडर-17 विश्व कप, हॉकी विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भी भारत में आयोजित किए जाएंगे, जो देश की खेल क्षमता और बुनियादी ढांचे की मजबूती को दर्शाता है।
2036 ओलंपिक की तैयारी का लक्ष्य –
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में होने जा रहे हैं और भारत पूरी मजबूती से 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की भी तैयारी कर रहा है। इसके पीछे हमारा प्रयास है कि देश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।’ उन्होंने जोर दिया कि बड़े आयोजनों से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलता है, जो उनके प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।
खेल सुधार और नई नीतियां –
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 और ‘खेलो भारत नीति 2025’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन सुधारों से सही प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इससे खेल संगठनों में पारदर्शिता बढ़ेगी और युवाओं को खेल व शिक्षा दोनों में एक साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘एक तरफ हम मजबूत बुनियादी ढांचा और वित्त पोषण का तंत्र तैयार कर रहे हैं, वहीं युवाओं को बेहतर अनुभव देने पर भी लगातार काम कर रहे हैं।’
‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना से हो रही प्रगति –
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि हर नागरिक और हर वर्ग ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘स्वच्छता से लेकर डिजिटल पेमेंट तक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ से लेकर विकसित भारत अभियान तक
2030 में अहमदाबाद में होंगे राष्ट्रमंडल खेल –
नवंबर 2025 में राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी भारत के अहमदाबाद को मिली थी। इससे पहले भारत ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी 2010 में की थी। देश की राजधानी नई दिल्ली में इन वैश्विक खेलों का आयोजन हुआ था। अपने घर पर खेलते हुए भारत ने उन खेलों में कुल 101 पदक जीते थे, जिनमें 38 स्वर्ण पदक शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था।









