
बहादुरगढ़। रोहतक से काग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन को खास बनाया। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया और प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बुके भेंटकर और केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने उनके राजनीतिक योगदान, युवाओं के प्रति उनकी सोच और हरियाणा के विकास में उनकी भूमिका को सराहा।
प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने अपने संदेश में कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहाकि दीपेंदर हुड्डा ने हमेशा युवाओं की आवाज को मजबूती से संसद में उठाया है। रोजगार, शिक्षा, खेल और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष अनुकरणीय है। हरियाणा का युवा वर्ग उनके नेतृत्व में खुद को सुरक्षित और मजबूत महसूस करता है। कटारिया ने कहा कि युवा कांग्रेस उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
वहीं पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा ने कहा की दीपेंद्र सिंह हुड्डा आधुनिक सोच वाले नेता हैं, जो हरियाणा को प्रगति की नई दिशा देने का विजन रखते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों की समस्याएं हों, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी हो या संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सवाल हो दीपेंद्र हुड्डा ने हर मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखी है। उनका जन्मदिन युवाओं के लिए संकल्प दिवस की तरह है। कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य तौर पर मौजूद रहे सुखबीर कटारिया पूर्व मंत्री, तरुण तेवतिया, गजेंद्र चौहान,प्रदीप यादव, हरजीत कटारिया, विक्रम कटारिया, विकास दायमा, मुबीन खान, सुशील हुड़्डा, हरीश कुमार, रजत लाठर, मनीष मालिक, अभिषेक यादव, मोहित तंवर, भारत सोनी, ध्रुव लठवाल, पर्मवीर जैन विनीत खरब, रविंदर हुड्डा अमृत, विनीत, सुमित श्योराण, एडवोकेट हरीश, डॉ अशोक चंडीला, मोहित तंवर, रामनिवास चेयरमैन।







