पंचायत का बड़ा फैसला 16 जनवरी को किसान मजदूरों का हिसार सचिवालय पर होगा जिला स्तरीय प्रदर्शन-सरबत पूनिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मजदूर किसान की एक जुटता के साथ होंगे बड़े राज्य व राष्ट्रव्यापी आंदोलन-डॉ. इंद्रजीत

बरवाला:( 29 दिसम्बर 2025) अखिल भारतीय किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन ने बरवाला के एसडीएम कार्यालय पर किसान मजदूरों की बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता, किसान सभा बरवाला प्रधान मा० कर्मबीर जलन्धरा,डॉ मियां सिंह बिठमड़ा जिला प्रधान खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा उकलाना के प्रधान मा० फूल सिंह पाबड़ा ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन सचिव खेत मजदूर यूनियन रोहतास राजली, किसान सभा सचिव प्रदीप बूरा व सत्यवान रेढू ने किया। पंचायत में मुख्य वक्ता डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा और मास्टर बलबीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा रहे। पंचायत को अपना समर्थन देने के लिए कई संगठनों के नेता व पार्षद पहुंचे और अपना समर्थन दिया है।

पंचायत के दौरान राष्ट्रपति के नाम SDM महोदय बरवाला के मार्फत नायब तहसीलदार विरेंद्र शर्मा को पंचायत के माध्यम से मांगों का ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में भारी बारिश के कारण उपमण्डल बरवाला के विभिन्न गांवों, शहर और कस्बों में पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है और फसलें बर्बाद हो गई उनका मुआवजा अभी तक नहीं मिला, हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले देने का वादा किया था। उसको तुरंत प्रभाव से उनके खातों में डाला जाए। राजली गांव में दलित बस्ती से गंदे पानी की निकासी बस्ती से बाहर की जाए, इसको लेकर कई बार भाजपा सरकार व प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।

प्रशासन ने पंचायत के दबाव से कुछ गांवों में मनरेगा का काम शुरू कर दिया है ताकि वह इस पंचायत में ना पहुंच सके। मनरेगा मजदूरों को सभी गांवों में तुरंत प्रभाव से काम दिया जाए। पंचायत में सभी मजदूर किसानों ने सरकार द्वारा मजदूरों के लिए लेकर आई मजदूर विरोधी वीबी जी राम जी कानून का विरोध किया और एकजुटता के साथ आगे बड़ी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। जिला प्रधान कपूर सिंह बगला व जिला सचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा सरकार की वादाखिलाफी व टरकाउ रवैए के खिलाफ 16 जनवरी को हिसार उपायुक्त कार्यालय पर जिला स्तरीय प्रदर्शन कर निर्णायक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

ज्ञापन की मुख्य मांगे
सेवा में
श्रीमान एसडीम साहब।
उपमंडल बरवाला।
तहसील कमेटी उकलाना और बरवाला द्वारा मजदूर किसानों की समस्याओं पर ज्ञापन पत्र
✊ मुख्य माँगें:
  1. जलभराव से प्रभावित गांवों का स्थायी समाधान किया जाए।
  2. फसलों के नुकसान और क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा तुरंत दिया जाए।
  3. उजड़ चुकी बस्तियों का पुनर्निर्माण किया जाए।
  4. सरकारी समितियों में किसानों को डीएपी व यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए।
  5. मंडियों में सरकारी भाव पर फसलों की खरीद सुनिश्चित की जाए।
  6. मनरेगा कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जाए।
  7. बाढ़ के दौरान किए गए कार्यों का तुरंत भुगतान किया जाए।
  8. मज़दूरों को उचित मुआवजा दिया जाए।
    9.वीबी जी राम जी कानून रद्द किया जाए
  9. मनरेगा कानून के तहत सभी मजदूरों को जल्द काम दिया जाए।

इस मौके पर- कपूर सिंह बगला, जिला प्रधान अखिल भारतीय किसान सभा,- सरबत सिंह पूनिया जिला सचिव, अखिल भारतीय किसान सभा, मियां सिंह, जिला प्रधान, खेत मजदूर यूनियन- रोहतास राजली, जिला सचिव, खेत मजदूर यूनियन, शमशेर सिंह नंबरदार वरिष्ठ उप प्रधान किसान सभा, दिनेश सिवाच, पार्षद व किसान सभा के जिला सह सचिव संदीप धीरणवास, पार्षद कमल कायत के अलावा इन्द्र सिंह धतरवाल, कर्मबीर गोड़िया, रमेश कुमार पूनिया, श्रवण कुमार, श्रद्धानंद राजली, ऋषिकेश राजली, ओमप्रकाश पाबड़ा, रमेश कूंडू, मा० बलराज सिंह, जितेंद्र बूरा आदि नेताओं ने सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें