पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रेरणा देने वाला है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी का ‘‘मन की बात कार्यक्रम’’ सदैव कुछ नया करने की प्रेरणा देता है : बड़ौली

प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निवर्हन के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने गोहाना के बड़वासनी गांव में 172 बूथ नंबर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा व कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

चंडीगढ़, 28 दिसंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को पीएम मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का 129वां संस्करण गोहाना के बड़वासनी गांव में 172 बूथ नंबर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप सूना। इस मौके पर श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

श्री बड़ौली ने कहा कि ’मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रेरणा देने वाला तथा नया लक्ष्य निर्धारित करने और कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निवर्हन के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंतिम एपिसोड में पीएम मोदी ने आगामी वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी ने 2025 की उन उपलब्धियों का जिक्र किया जिनसे देश को नया आत्मविश्वास मिला। पीएम मोदी ने समाज व देश को सशक्त बनाने वाले लोगों की चर्चा भी की जिनसे युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान को लेकर भी पीएम मोदी ने लोगों के उत्साह और स्वदेशी अपनाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पीएम मोदी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

मोहन लाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश का विकास कराने के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नायब सिंह सैनी सरकार में बिना भेदभाव के कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोगों की सेवा करने का कार्य कर रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें