प्रजापति समाज की मांगों को लेकर राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर दिया सामाजिक समरसता और समान विकास का संदेश

भिवानी, 27 दिसंबर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का संदेश देते हुए भिवानी शहर में प्रजापति समाज से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।

पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्रीमती संतोष देवी ने बताया कि भिवानी शहर में प्रजापति समाज की जनसंख्या 20 हजार से अधिक है, इसके बावजूद आज तक समाज के लिए कोई स्थायी सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हाल) उपलब्ध नहीं कराया गया है। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु प्रजापति समाज को एक एकड़ भूमि आवंटित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने नगर परिषद भिवानी द्वारा पूर्व में प्रस्तावित कुंभकार चौक तथा श्री दक्ष प्रजापति चौक (मिनी बायपास, नया बस स्टैंड के समीप) के निर्माण व रेनोवेशन की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य प्रमुख चौकों का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है, लेकिन प्रजापति समाज से जुड़े इन महत्वपूर्ण चौकों की वर्षों से उपेक्षा की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, नए बस स्टैंड से शहर में प्रवेश मार्ग पर प्रस्तावित प्रजापति द्वार के निर्माण हेतु अब तक बजट जारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि शीघ्र बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।

श्रीमती संतोष देवी ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव समानता, त्याग और न्याय का प्रतीक है, और इसी भावना के अनुरूप सभी समाजों के समान विकास को सुनिश्चित करना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि प्रजापति समाज की इन जायज़ और वर्षों से लंबित मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए ठोस निर्णय लिया जाए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें