भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 18 जनवरी 2026 से शुरू, 20 जनवरी को ऐलान – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, 27 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी 2026 को किया जा सकता है। भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी 2026 के बीच पूरी होने की संभावना है।

भाजपा पार्टी देशभर के प्रदेश अध्यक्षों को 15 जनवरी 2026 के बाद दिल्ली बुलाने की तैयारी में है। इससे पहले 2020 में जेपी नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में उन्हें ही स्थायी अध्यक्ष बनाया गया था।

संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी –
भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पार्टी शासित आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है। 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

इन राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ही नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों का एक सेट जमा करेंगे। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी एक अलग सेट में नामांकन दाखिल करेंगे।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच के बाद नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

इस मौके पर भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें